Cheque kya hai और Cheque Book के लिए online apply कैसे करे

Cheque kya hai

Cheque kya hai: हम बहुत तेजी के साथ ऑनलाइन ओर डिजिटल भुगतान की तरफ बढ़ रहे है, लेकिन किसी को अधिक पैसों का भुगतान करना है, तो आज भी लोग सबसे पहले चेक को ही चुनते है, क्योंकि यह भुगतान करने का सुरक्षित माध्यम माना जाता है।

चेक से भुगतान करना बहुत ही आसान होता है इसलिए बहुत से लोग भुगतान करने के लिए चेक का यूज़ करते हैं लेकिन आप इससे भुगतान ही नहीं बल्कि अपने खाते से खुद के लिए पैसे भी निकाल सकते हैं। 

बहुत से लोगो को चेक की महत्बपूर्ण जानकारी के बारे में मालूम नही होता है, जैसे Cheque kya hai, cheque को कैसे भरते है ओर चेक कितने प्रकार के होते है इत्यादी। तो आज हम इस आर्टिकल में चेक के बारे में डिटेल में जानेंगे।

Cheque kya hai – Cheque meaning in Hindi

चेक बैंक द्वारा अपने उपभोक्ता को दिया गया डॉक्यूमेंट है, जो की बैंक उपभोक्ता को कैशलेस भुगतान करने की सुभीधा प्रदान करता है। Cheque में आपको भुगतान प्राप्तकर्ता की कुछ जानकारी और भुगतान की जाने वाली रकम भरनी होती है और अपने हस्ताक्षर करके भुगतान प्राप्तकर्ता को वह चेक दे देना होता है। भुगतान प्राप्तकर्ता उस चेक को बैंक में जमा करके कैश प्राप्त कर सकता है या अपने बैंक खाते में पैसे को ट्रांसफर करवा सकता है।

Cheque में क्या – क्या जानकारी दी गयी होती है 

  1. बैंक का नाम और अड्रेस: चेक में सबसे पहले बैंक नाम और उस बैंक का कम्पलीट पता IFSC Code के साथ लिखा हुआ होता है। 
  2. Cheque Issue Date: दूसरे नंबर में आपको डेट भरने के लिए DD/MM/YYYY Format में बॉक्स दिया होता है। जिस जब तारीख में आप किसी को cheque  दे रहे हो वह डेट आप यह पर भरते हो। 
  3. Pay: pay में आप जिसे cheque दे रहे है उनका नाम लिख सकते है। 
  4. Rupees: आप कितने रूपए चेक देने वाले हो वह संख्या याँह पर आपको शब्दों में लिखनी होती है।
  5. Amount: इस बॉक्स में आपको अमाउंट को अंको में लिखना है। 
  6. A/c No.: याँह पर चेक धारक का अकाउंट नंबर लिखा होता है।
  7. Please Sign Above: यहाँ पे आपको अपने सिग्नेचर करने होते है जब आप चेक इशू करते है। 
  8. चेक में दिए गए पहले 6 अंक चेक नंबर होता है 
  9. दूसरे इसे में लिखे 9 डिजिट यह नंबर बैंक का MICR Code होता है। 
  10. तीसरे हिसे में लिखा 6 अंको का नंबर आपके बैंक खाते के लास्ट 6 डिजिट होते है। 
  11. लास्ट में दिए गए  दो डिजिट के नंबर से हमें पता चलता है की चेक लोकल चेक है या payable at par cheque है। 

Cheque को कैसे भरते है 

  1. सबसे पहले डेट वाले बॉक्स में डेट DD/MM/YYYY Format में डेट डाले जैसे आज 1 january 2022 है तो आपको डेट 01/01/2022 डालनी है। 
  2. Pay यह पे आपको cheque प्राप्त करता अर्थात जिसे आप चेक दे रहे हो उसका नाम लिखे। अगर आप किसी कम्पनी को चेक पाय कर रहे है तो कंपनी का नाम या आप cheque से खुद के लिए पैसे निकलने वाले हो तो Pay में आपको Self लिखना होगा। 
  3. Rupees:आप कितने रूपए का चेक देने वाले हो वह संख्या याँह पर आपको शब्दों में लिखनी होती है। 
  4. Rupees के साइन वाले बॉक्स में आपको अमाउंट को अंको में लिखना है
  5. Sign वाले स्थान पर आपको अपने सिग्नेचर करने है, ध्यान रहे आपको वही सिग्नेचर करने जैसे आपने खता खुलवाते समय किये थे। अगर बैंक की चेकिंग प्रोसेस में आपके सिग्नेचर मैच नहीं हुए तो चेक बापिस या रद कर दिया जायेगा। 

बहुत से चेक में आपको चेक की बैक साइड में Beneficiary account number, Beneficiary name और मोबाइल नंबर लिखने के लिए कहा जाता है तो आपको यह जानकारी भी भरनी है। 

Note: Cheque में amount शब्दों में लिखने के बाद only जरूर लिखें। और Digit में लिखने के बाद /- जरूर लिखे। अगर आप ऐसा नहीं करते तो कोई आपके चेक की राशि को बढ़ा भी सकते है। Exmp. आपने किसी को एक हजार का चेक दिया और आपने only और /- नहीं लिखा तो वह व्यक्ति एक हजार को एक हजार नो सौ लिख सकता है, तो इससे बचने के लिए आपको शब्दों में only और डिजिट में  /- जरूर से लगाना चाहिए। 

चेक कितने प्रकार के होते हैTypes of Cheque

चेक के प्रकार स्थान के आधार पर, मूल्य के आधार पर अलग अलग होते है आइये सभी प्रकार के चेक के बारे में जानते है। 

स्थान के आधार पर

1. स्थानीय चेक – Local Cheque

Local Cheque जिस सिटी में इशू किये जाते है clear  भी उसी सिटी में होते है, अगर आपने दूसरी सिटी में क्लियर करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता है। सेंट्रल बैंकिंग सिस्टम आने के बाद ऐसे चेक की चेक बुक अब बैंक द्वारा इशू नहीं की जाती है। 

2. एट पार चेक – payable at par cheque

यह वह चेक होते है जिन्हे पुरे देश की सभी ब्रांचो में एक्सेप्ट किया जाता है। सेंट्रल बैंकिंग सिस्टम आने के बाद बैंक अब इन्ही चेक की चेक बुक अपने उपभोक्ता को इशू करती है। 

चेक मुख्य चार प्रकार के होते हैं –

1. खुला चेक – Open Cheque

खुला चेक दिखने में एक डिपाजिट स्लिप की भांति होता है जिसे आप बैंक से प्राप्त करके उसे भर कर पैसे तुरंत प्राप्त कर सकते है, 

2. बेयरर चेक – Bearer Cheque

बेयरर चेक वह चेक है जो account holder का कोई भी प्रतिनिधि बैंक में जाकर कैश कर सकता है। प्रतिनिधि को चेक देते समय चेक के पीछे हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं होती एवं मात्र चेक दे देने से निकासी हो जाती है. ये चेक risky भी हो सकते हैं क्योंकि अगर यह चेक अगर भुला गया तो कोई भी बैंक जा कर इसे cash कर सकता है.

3. क्रॉस्ड चेक – Crossed Cheque

क्रॉस्ड चेक किसी व्यक्ति या संस्था के नाम से लिखा जाता है और ऊपर बायीं ओर दो समानांतर लाइनें खींच दी जाती हैं जिनके बीचमें A/c Payee लिखा या नहीं भी लिखा जा सकता है। इस चेक से कबले पैसे खाते में जमा हो सकते है पैसे कैश के रूप में नहीं निकाल सकते है।

4. आदेश चेक – Order Cheque

इस चेक में “bearer” शब्द को काट कर उसके स्थान पर “order” शब्द लिख दिया जाता है। इसमें खुले चेक की तरह चेक से अपने अकाउंट में पैसे को ट्रान्सफर कर सकता है या चेक के पीछे हस्ताक्षर कर के किसी अन्य व्यक्ति को authorize कर सकता है। 

Cheque Book के लिए online apply कैसे करे 

आप बैंक की Cheque Book के लिए ऑनलाइन अलग-अलग माध्यम से अप्लाई कर सकते है, जैसे Mobile Banking, Internet Banking, SMS Banking, और ATM के माध्यम से भी आप Cheque Book के लिए apply कर सकते हो। 

यहाँ पर हम उदाहरण के लिए ICICI Bank की चेक बुक के लिए अप्लाई करेंगे। 

Mobile Banking से Cheque Book के लिए online apply कैसे करे

  • अपने iMobile App में login हो जाये। 
  • Services वाले ऑप्शन पे क्लिक करे 
  • Cheque Book Service को सेलेक्ट करे 
  • Issue Cheque Book पर क्लिक करे 
  • अपना Account Number और Address सेलेक्ट करें 
  • Submit बटन पर क्लिक करें। 

Internet banking से Cheque Book के लिए online apply कैसे करे

  • इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें। 
  • Customer Service पर क्लिक करें। 
  • Cheque book request पर क्लिक करे 
  • अपना Account Number और Address सेलेक्ट करें और सबमिट कर दें। 

SMS से Cheque Book के लिए online apply कैसे करे

SMS से चेक बुक के लिए अप्लाई करने के लिए आपको एक sms लिखना होगा ICBR<space>Last 6 digit of account number इस sms को 5676766 पर भेज दें। ध्यान रहे यह केबल icici bank के लिए है दूसरे बैंक के लिए आपको sms format और नंबर अलग होता है। 

ATM से Cheque Book के लिए online apply कैसे करे

  • एटीएम कार्ड को एटीएम में डालें और debit card pin दबाएं 
  • Other ऑप्शन को सेलेक्ट करें। 
  • Place request for cheque book को सेलेक्ट करें। 

चेक बुक के लिए अप्लाई करने के कुछ दिन बाद आपके एड्रेस में कूरियर के माध्यम से चेक बुक आपके पास पहुँच जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here