बहुत से लोग Computer Cabinet kya hota hai, इसकी अधूरी जानकारी होने की वजह से Computer Cabinet को CPU भी कहते है, लेकिन यह सही नही है। CPU एक सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट होती है जिसे मदरबोर्ड के ऊपर इनस्टॉल किया जाता है जिसे हम प्रोसेसर भी कहते है। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे Computer Cabinet kya hota hai और कंप्यूटर कैबिनेट कितने प्रकार के होते है।
Computer Cabinet kya hota hai
Computer Cabinet यह एक बॉक्स के आकर का होता है, इसमें Computer के कुछ नाजुक और महत्वपूर्ण Parts होते है, जो इसके अंदर बन्द रहते है। यह बॉक्स लोहे, पलास्टिक और फाइबर जैसे मटेरियल से बना होता है और इस बॉक्स को Computer Case या Computer Cabinet कहा जाता है।

Cabinet में कुछ Connecting Ports और Button होते है। ये Ports और Button अन्य सहायक उपकरणों को Computer के साथ जोड़ने के लिए होते है, जैसे keyboard, mouse इत्यादि । Computer के सभी Important Parts Computer कैबिनेट के अंदर होते है। उन सभी Parts की जानकारी नीचे विस्तार में दी जा रही है।
Computer Cabinet के अंदर मौजूद Devices के नाम
- Motherboard
- CPU
- RAM
- Hard Disk Drive
- Power Supply Unit
- Cooling Fan
- Graphic card
- Motherboard:
इसे हम PCB या ग्रीन बोर्ड भी कहते है इसमें बहुत से कॉम्पोनेन्ट इनस्टॉल होते है जैसे proccessor, ram, ghraphic card, sound card, hdd & ssd, ।/O और motherboard में input output port की सहयता से हम input devices जैसे mouse और keyboard and output device monitor , speaker इतियादी लगा सकते है। All most सभी कम्प्युटर पार्ट्स मदरबोर्ड के साथ जुड़े होते है ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार एक बचा अपनी माँ से जुड़ा होता है। इसलिए इसे मदर बोर्ड कहते है।
computer कैबिनेट में motherboard को कैबिनेट के बिच बाले हिसे में स्क्रू की सहायता से माऊंट किया जाता है और मदरबोर्ड के ऊपर अन्य कम्पोनेट लगाए जाते है। - Storage (Hard Disk Drive , Solid stat drive )
कंप्यूटर में हार्ड डिस्क ड्राइव मुख्य, और आमतौर पर सबसे बड़ा, डेटा स्टोरेज हार्डवेयर डिवाइस होता है। ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर, और अधिकांश अन्य फ़ाइलों को हार्ड डिस्क ड्राइव में स्टोर किया जाता जैसे कि Music,Videos,Photo आदि Data। और इसमें डेटा हमेशा स्टोर रहता है। Power Supply बंद होने पर भी Data डिलीट नही होता है। स्टोरेज में आपका सभी जरुरी डाटा रहता है तो इसको सुरक्षित भी रखना पड़ता है इसके लिए कंप्यूटर कैबिनेट में HDD tray ssd tray दी जाती है जिसेपे आप स्क्रू की सहयता या ट्रे लॉक की सहयता से इनस्टॉल कर सकते है ताकि आप स्टोरेज को कंप्यूटर cabinet में सुरक्षित तरीके से रख सके। - Power Supply Unit
SMPS का पूरा नाम है Switch Mode Power सप्लाई होता है। ये एक Electronic Circuit है ये Device Computer के अलग अलग हिस्सों को Power देता है जैसे की RAM, Motherboard, Fan इत्यादि। smps को कंप्यूटर कैबिनेट में पीछे की साइड में किसी कैबिनेट निचे तो किसी में ऊपर की तरफ इनस्टॉल की जाता है। - Cooling Fan
हवा को CPU से बाहर निकलने के लिए Cooling Fan हीट सिंक की मदद लेता है। एक हीट सींक एल्युमीनियम धातु का बना वो यंत्र है जो गर्मी को Adsorb करता है और गर्म हवा को फैला कर उसे ठंडा करता है। इसकी सतह Flat होती है, ताकि ये Processor के साथ जुडा रह सके। किन्तु इसका ऊपर का हिस्सा कुछ नुकीले ब्लाक का बना होता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा गर्म हवा इनके बीच से निकल कर बाहर जा सके।
कंप्यूटर कैबिनेट में आपको कूलिंग फैन लगाने के लिए भी जगह मिलती है आप एक कंप्यूटर कैबिनेट में कितने फैन इनस्टॉल कर सकते है अलग अलग कैबिनेट में एक्स्ट्रा फैन इंस्टालेशन माउंट की संख्या अलग अलग हो सकती है।
YOU MAY LIKE TO READ:
कंप्यूटर कैबिनेट कितने प्रकार के होते है
1. Tower Case
इनकी ऊंचाई और इसके अंदर ड्राइव को पकड़ने के लिए दिए खांचे है। इसमें आपको आपके हर ड्राइव को लगाने के लिए जगह दी होती है। इसमें Motherboard को बीच में Set किया जाता है और उसके आसपास बाकी Drives को लगाया जाता है। इसके इस्तेमाल ऑफिस, बैंक्स और अन्य जगह पर सर्वर PC बनाने के लिए किया जाता है।

2. Full Tower Case
यह ऊंचाई में बड़ा होता है लगभग 30 इंच (76 सेमी से अधिक) है। इनके अंदर Internal Drive को लगाने की संख्या 6 से 10 के बीच हो सकती है। यह अपने बड़ा Size होने की वजह से जगह भी बहुत लेता है। इसके इस्तेमाल ऑफिस, बैंक्स और अन्य जगह पर सर्वर PC बनाने के लिए किया जाता है।

3. Mid Tower Case
यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले Computer Case हैं। इनकी ऊँचाई ज्यादा नही होती लगभग 18 से 24 इंच (45 से 60 सेमी) होती हैं और इनमें आमतौर पर 2 से 4 Internal Drive लगने की जगह होती है। और CD/DVD के लिए अलग से दी होती है। Mid Tower Case सबसे अधिक इस्तेमाल होने बाला कंप्यूटर कैबिनेट है यह आपको सभा ऑफिस, बैंक्स, और घरों में जो पर्सनल कंप्यूटर use होते है उनके लिए Mid Tower Case का इस्तेमाल किया जाते है।

4. Mini Tower Case
इनकी ऊंचाई बहुत कम होती है ये लगभग 12 से 18 इंच (30 से 45 सेमी।) होते है। कम ऊंचाई होने के कारण भी आप इसमें ज्यादा ड्राइव का इस्तेमाल नही कर सकते। इनमे भी लगभग 2 से 3 Internal खांचे दिए होते है उनमें Drive को सेट किया जाता है।

5. Slim Line Case
इसके नाम से ही पता चल रहा है कि ये Case आकर में पतला होता है। इनमे Drive को खड़ा करके लगाया जाता है। और इसको ज्यादा से ज्यादा चिप का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। और ये अपने Size में पतला और छोटा होने की वजह से जगह काम Cover करता है।

6. SFF Case
SFF(Small Form Factor)
इसका Size और Case से बहुत छोटा होता है ये एक छोटे से बॉक्स और किताब के आकार का होता है। इनको बनाया ही इसलिए गया क्योंकि और कंप्यूटर केस बहुत जगह लेते है और इन्हें ज्यादा जगह की जरूरत नही होती है और इन्हें हम टेबल के नीचे और अपने Desktop के नीचे आसानी से रख सकते है। इसी वजह से इन्हें Desktop Case भी कहा जाता है। ये हमे अलग अलग Dirve की संख्या के आधार पर मिलते है और अलग अलग Size और Shape के होते है।

में इस आर्टिकल में आपको कंप्यूटर कैबिनेट की सभी जानकारी देने की कोशिश की है, उम्मीद आपको आपको यह जानकारी अच्छी लगी है अगर आपके कोई सुझाब या सवाल हो तो कृपया करके कमेंट में जरूर बताये।धन्याबाद।।