जब भी हम इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए कुछ सर्च करते या किसी वेबसाइट को ओपन करते है और वह सर्च या वेबसाइट हमारे वेब ब्राउज़र में ओपन हो जाता है। इंटरनेट में जब हम एक डिवाइस से कोई Search query या कोई डाटा भेजते है तो वह डाटा उसी device तक कैसे पहुंचता है, जिस तक हम वह पहुंचना चाहते थे।
जिस तरह से आप किसी बस्तु पे एड्रेस लिख कर courier कर देते है और वह उस address पे पहुँच जाता है, इसी प्रकार internet की दुनिया में यह काम IP Address करता है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे की IP Address क्या है और IP Address कितने प्रकार होता है।

IP address क्या है | What is IP Address in Hindi
IP Address इंटरनेट से जुड़े devices का पता(Address) होता है। IP Address का पूरा नाम Internet Protocol Address होता है, यह एक unique नंबर है जिसे 0 से 255 तक दर्शाया जाता है।
इंटरनेट से जुड़ने वाले सभी device का अपना – अपना एक uniqe एड्रेस होता है, जिससे हम हर एक डिवाइस को इंटरनेट में differentiate कर पाते है और पहचान पाते है, जिसे हम IP Address या कभी-कभी लॉजिकल एड्रेस भी कहते है।
IP Address के Virsion
IP address के दो version हैं IPv4 और IPv6.
IPv4 क्या है
IPv4 (Internet Protocol version 4) एक प्रकार का IP Address है, जिसका format ऐसे होता है: xxx.xxx.xxx.xxx, यहां ‘xxx’ नंबर्स हैं । हर ‘xxx’ 0 से 255 तक किसी भी नंबर की रेंज में हो सकता है उदाहरण- 142.250.193.206। लेकिन, IPv4 addresses की संख्या समय समय पर बढ़ती जा रही है, और इससे address exhaustion की समस्या हो गयी है।

IPv4 के Classes
IPv4 के कुल 5 classes होते हैं A,B,C,D और E.
Classes | आईपी एड्रेस रेंज | Subnet Masking | उदाहरण IP | नेटवर्क की अधिकतम संख्या | व्यावहारिक उपयोग |
---|---|---|---|---|---|
Class A | 1 to 126 | 255.0.0.0 | 1.1.1.126 | 128 | बड़ी संख्या में hosts के लिए उपयोग किया जाता है |
Class B | 128 to 191 | 255.255.0.0 | 128.1.1.191 | 16,384 | Medium-sized के नेटवर्क के लिए उपयोग किया जाता है। |
Class C | 192 to 223 | 255.255.255.0 | 192.1.1.223 | 2,097,152 | local area network(LAN) के लिए उपयोग किया जाता है। |
Class D | 224 to 239 | N/A | N/A | N/A | मल्टीटास्किंग के लिए आरक्षित. |
Class E | 240 to 254 | N/A | N/A | N/A | Research and development उद्देश्यों के लिए आरक्षित |
IPv4 में हम कुल 4,294,967,296 IP एड्रेस ही प्रोवाइड किये जा सकते है, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में device की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक टाइम आने के बाद हमारे पास IPv4 की कमी हो सकती है। इसके लिए हमारे पास पहले से इसका नेक्स्ट version available है।
IPv6 क्या है
इंटरनेट की दुनिया में device की बढ़ती संख्या की वजह स हमारे पास IP Address की कमी न हो इसके लिए हमने IP Address का Version 6 (Internet Protocol version 6) लाया है जिसे हम IPv6 कहते है।
IPv6 एड्रेस बहुत लम्बी होती हैं, और उनका format ऐसा होता है: xxxx:xxxx:xxxx:xxxx:xxxx:xxxx:xxxx:xxxx. इसमें 128 bits होती है और इसकी रेंज 0 से लेकर 65535 तक की होती है, उदाहरण 2404:6800:4002:81b::200e। यह version IPv4 के comparison में बहुत सारी unique addresses प्रोवाइड करता है, और यह future-proof भी है क्यूंकि इसमें जरिये हम लगभग 340 undecillion (340,282,366,920,938,463,463,374,607,431,768,211,456 ) unique IP Address प्रोवाइड कर सकते है।
IP Address कितने प्रकार का होता है
आईपी एड्रेस निम्नलिखित प्रकार के होते है: Public IP, Private IP, Dynamic and Static IP जिनके बारे में आगे हम विस्तार से जानेंगे।
Public IP Address:
यह आपके internet service provider (ISP) द्वारा provide किया जाता है और आपके घर या office के devices के लिए unique होता है। इससे आप इंटरनेट पर किसी भी website या सर्वर तक कनेक्ट होते हैं।
Private IP Address:
आपके local network में हर device को एक private IP Address मिलता है, जिससे वह local communication के लिए यूज़ करते हैं। यह IP Addresses आपके router द्वारा assigned किये जाते हैं।
Dynamic aur Static IP Address:
Public IP Addresses dynamic या static हो सकते हैं। Dynamic IPs हर बार जब आप इंटरनेट पर कनेक्ट होते हैं, तब चेंज हो सकते हैं, जबकि static IPs हमेशा same रहते हैं।
IPv4 और IPv6 में अंतर
IPv4 | IPv6 |
लेंथ 32 bits | लेंथ 128 bits |
कुल octet 4 | कुल octet 8 |
रेंज 0 to 255 | रेंज 0 से 65535 |
लगभग 4 अरब IP address | 340 undecillion |
उदाहरण- 142.250.193.206 | उदाहरण- 2404:6800:4002:81b::200e |
IP Address कैसे काम करता है?
अब तक हमने यह तो समझ लिया की IP Address क्या होता है और IP Address कितने प्रकार का होता है, अब यह जान लेते है की आखिर IP Address काम कैसे करता है:
Request और Response: जब आप अपने डिवाइस से किसी वेबसाइट या सर्वर को एक्सेस करते हैं, तो आपका डिवाइस एक रिक्वेस्ट भेजता है उस सर्वर की ओर। इस रिक्वेस्ट में आपके डिवाइस का IP Address होता है, ताकि सर्वर आपके डिवाइस को पहचान सके।
Routing: आपका IP Address इंटरनेट के राउटर्स के माध्यम से यात्रा करता है। राउटर्स होते हैं वो डिवाइसेस जो इंटरनेट ट्रैफिक को सही जगह पर फ़ोरवर्ड करते हैं।
Delivery: जब आपका IP Address गंतव्य तक पहुँचता है, सर्वर आपको रिस्पॉन्स भेजता है और आपकी रिक्वेस्ट पूरी होती है।
IP address का उपयोग
IP address का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है. निम्नलिखित मुख्य उपयोगों के बारे में हम बात करेंगे:
- इंटरनेट एक्सेस: IP address का सबसे प्रमुख उपयोग इंटरनेट एक्सेस के लिए होता है। जब आप अपने कंप्यूटर, स्मार्टफोन, या किसी अन्य डिवाइस से इंटरनेट पर साइटों को देखते हैं, तो आपके डिवाइस को एक IP address की आवश्यकता होती है ताकि वे सर्वरों से संवाद कर सकें।
- नेटवर्क कम्युनिकेशन: IP address नेटवर्क कम्युनिकेशन के लिए भी उपयोग होता है। यह नेटवर्क के डिवाइसों के बीच संवाद स्थापित करने में मदद करता है, जैसे कि कंप्यूटर से प्रिंटर तक डेटा भेजना।
- लोकल नेटवर्क: IP address लोकल नेटवर्क (LAN) में भी उपयोग होता है, जहां वे डिवाइसों को पहचानने और उनके बीच संवाद स्थापित करने में मदद करते हैं, जैसे कि घर के नेटवर्क में कंप्यूटर और स्मार्टफोन के बीच।
- फ़ाइल शेयरिंग: IP address का उपयोग फ़ाइल शेयरिंग के लिए भी किया जाता है। इससे हम अपने नेटवर्क के अन्य डिवाइसों से फ़ाइलें साझा कर सकते हैं, जैसे कि कंप्यूटर से लैपटॉप तक। IP address डेटा को सही डिवाइस तक पहुँचने में मदद करता है।
- मल्टीपल डिवाइस कनेक्टिंग: एक ही नेटवर्क पर कई डिवाइसों को कनेक्ट करने के लिए भी IP address का उपयोग किया जाता है। यह सुनिश्चित करता है कि हर डिवाइस को एक अलग पहचान दी जाती है ताकि वे एक-दूसरे के साथ संवाद कर सकें और साथ ही नेटवर्क की सुरक्षा बनी रहे।
अपने Device का IP address कैसे पता करे
किसी Device के IP address का पता लगाना हो तो उसके लिए अलग अलग तरीके होते है जैसे इंटरनेट से कनेक्ट है तो उसका एक अलग तरीका है और अगर लोकल एरिया नेटवर्क IP address का पता लगाना है तो उसका तरीका अलग है, अपने डिवाइस का IP address जानना चाहते है तो निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
Internet में मेरा IP address क्या है
अगर आपका डिवाइस से कनेक्टेड है और आप उस डिवाइस का IP address जानना चाहते है तो निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
- अपने कंप्यूटर या मोबाइल का वेब ब्राउज़र ओपन करे।
- इसमें लिखे “What is my IP” (मेरा IP address क्या है).
- जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करोगे, आपके डिवाइस का IP एड्रेस दिख जायेगा।

बहुत बार मोबाइल में सीधे रिजल्ट नहीं दिखता। मोबाइल में आपको google के 1st Result “https://whatismyipaddress.com/” पे क्लिक करना है, आपको आपका IP address क्या है दिख जायेगा।

अपने Router का IP Address का कैसे पता करे
- Window + R key प्रेस करे।
- Run में CMD लिख कर Enter प्रेस करे।
- कमांड प्रॉम्ट ओपन हो जायेगा याँह पे nslookup लिख कर एंटर प्रेस कर दे Router का IP दिख जायेगा।

Computer का IP Address कैसे पता करे
- Window key+ R key प्रेस करे।
- Run के पॉपअप में CMD लिख कर Enter प्रेस करे।
- कमांड प्रॉम्ट पर ipconfig लिख कर एंटर प्रेस कर दे Computer(LAN) का IP दिख जायेगा।

आज हमने सीखा IP Address क्या है, IP Address कितने प्रकार का होता है और Internet में मेरा IP address क्या है इसका कैसे पता लगाएं। उम्मीद है IP address के रिलेटेड सभी जानकारी प्राप्त हो गयी हो।